15 साल के वैभव सूर्यवंशी का DRS रिव्यू सफल होने पर जश्न का वीडियो वायरल
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट ज़ोन की कप्तानी संभाल रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का एक DRS कॉल लेने का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जब DRS के लिए केवल 3 सेकंड का समय शेष था, तब सूर्यवंशी ने सेंट्रल ज़ोन के बल्लेबाज़ आर्यन जुयाल के 'नॉट-आउट' फैसले को चुनौती दी। अंपायर द्वारा जुयाल को आउट करार दिए जाने के बाद, सूर्यवंशी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ काफी जोश में जश्न मनाते हुए नजर आए।