15 जुलाई से प्रभावी होगा भारत-यूके एफटीए, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर नोटिफिकेशन जारी
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 15 जुलाई से अमल में आ जाएगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने यूके से आयात की जाने वाली कारों पर टैरिफ रेट कोटा से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खबरों के अनुसार, इस नोटिफिकेशन के तहत पहले साल 20,000 कारों को कम आयात शुल्क पर मंगाया जा सकेगा। इसके तहत 3000cc से अधिक और 2500cc से अधिक इंजन क्षमता वाली कारों पर कस्टम ड्यूटी 110% से घटाकर 30% कर दी गई है।