15 अगस्त पर खान सर द्वारा छात्रों को जलेबी खिलाने पर भड़के अभिनय सर
लोकप्रिय शिक्षक खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी कक्षा में विद्यार्थियों को जलेबी खिलाते दिख रहे हैं। इस पर गणित के जाने-माने शिक्षक अभिनय सर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "ऑफलाइन क्लास के दौरान इस तरह की हरकत से शिक्षक क्या साबित करना चाहते हैं? जरा सोचिए कि इन छात्रों का कितना महत्वपूर्ण समय इस सब में बर्बाद हुआ होगा।"