14 साल की उम्र में हिंदी माध्यम के छात्र ने क्रैक की JEE एडवांस्ड, वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना

यूपी के गोरखपुर के रहने वाले युवराज ने महज 14 साल की उम्र में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इच्छा आईआईटी मद्रास में दाखिला लेने की है। 'टीओआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज ने 12वीं कक्षा में रहते हुए यह सफलता पाई है। इसके लिए उन्होंने एक साल तक हिंदी माध्यम के जेईई बैच में ऑनलाइन पढ़ाई की थी। फिलहाल, युवराज की इस उपलब्धि की तुलना 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की जा रही है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
14 साल की उम्र में हिंदी माध्यम के छात्र ने क्रैक की JEE एडवांस्ड, वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना | ShortKT