आगामी बुधवार, 12 अगस्त को 24 घंटे के अंतराल में चार खास खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इनमें छह ग्रहों का एक सीध में आना, पूर्ण सूर्य ग्रहण, अमावस्या और पर्सीड उल्कापात शामिल हैं। सूर्योदय से पूर्व बृहस्पति, बुध, मंगल, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक सीध में नजर आएंगे, जबकि दिन के दौरान पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनेगी।