₹11,000 करोड़ की कंपनी के CEO का होम लोन बैंक ने ठुकराया, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
फिनटेक फर्म रेज़ फाइनेंशियल सर्विसेज़ के फाउंडर और सीईओ प्रवीण जाधव ने बताया है कि एक प्राइवेट बैंक ने उनका होम लोन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया है। उनकी कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 अरब डॉलर यानी करीब ₹11,000 करोड़ है। जाधव के अनुसार, बैंक ने यह तर्क दिया कि एक स्टार्टअप फाउंडर होने की वजह से उनकी इनकम को स्टेबल नहीं माना जा सकता। इस घटना के बाद से ही इसे लेकर काफी बहस शुरू हो गई है।