11 हाथों वाली मां दुर्गा के विज्ञापन पर मचा बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने मांगी माफी
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी एक विज्ञापन में मां दुर्गा को 11 भुजाओं के साथ दिखाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जबकि उनकी 10 भुजाएं होती हैं। टीएमसी ने इस घटना को राज्य की सांस्कृतिक मान्यताओं का अपमान करार देते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। इस गलती के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।