₹10 लाख की FD पर पाना चाहते हैं तगड़ा मुनाफा? इन बैंकों में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
अगर आप ₹10 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने की योजना बना रहे हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक फिलहाल सबसे बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। अगस्त 2026 की अवधि के लिए सूर्योदय और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा, शिवालिक, जना और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8% तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, अन्य प्रमुख बैंकों की बात करें तो DCB बैंक 7.50% और HDFC व ICICI बैंक 6.50% तक ब्याज दे रहे हैं।