10 जुलाई को IIAS लॉन्च करेगा 'वंदे मातरम्' के 150 वर्षों के सफर पर आधारित कॉफी टेबल बुक
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी (IIAS) आगामी 10 जुलाई को 'वंदे मातरम्: ए जर्नी' नामक कॉफी टेबल बुक का अनावरण करने जा रहा है। इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया जाएगा। यह किताब 1875 से 1950 के बीच 'वंदे मातरम्' के 150 साल के ऐतिहासिक सफर को दर्शाती है। इसमें दुर्लभ तस्वीरों और दस्तावेजों के साथ-साथ इस गीत से जुड़े विवादों और वैचारिक दृष्टिकोणों को भी तथ्यात्मक रूप से शामिल किया गया है।