10वीं में 54% अंक लाने वाले छात्र ने कैसे पास की JEE? IIT बॉम्बे तक का सफर
10वीं कक्षा में महज 54% अंक हासिल करने वाले जैनेंद्रजीत ने यूट्यूब के जरिए IIT-बॉम्बे तक पहुंचने की अपनी कहानी बताई है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय पढ़ाई के तरीके में बदलाव, दैनिक लक्ष्य तय करने, सोशल मीडिया से परहेज, कोचिंग क्लास से पहले तैयारी करने और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) को हल करने को दिया है। इन प्रयासों की बदौलत उन्होंने जेईई-मेन्स में 99.98 पर्सेंटाइल और जेईई-एडवांस्ड में 349वीं रैंक हासिल की।