₹1 करोड़ से ज्यादा टैक्स देने के बाद बोले शख्स, 'लगता है दूसरों के लिए कमा रहा हूं'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने एक व्यक्ति की इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की जानकारी साझा की है। इसके अनुसार, सालाना ₹3.07 करोड़ कमाने वाले इस व्यक्ति ने ₹1.14 करोड़ का टैक्स चुकाया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शख्स ने कहा, 'ऐसा महसूस होता है कि मैं अपने लिए नहीं, बल्कि किसी और के लिए कमाई कर रहा हूं।' उन्होंने बताया कि उन्हें अमेरिका से भी काम के कई ऑफर मिले थे, लेकिन अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करने के लिए उन्होंने भारत में ही रहने का फैसला किया।