होसुर का अनोखा मंदिर: चढ़ाया गया दूध और प्रसाद नहीं होता बर्बाद
तमिलनाडु के होसुर स्थित ब्रह्मा मलाई मंदिर सस्टेनेबल मैनेजमेंट की एक मिसाल पेश कर रहा है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां अर्पित की गई कोई भी सामग्री या प्रसाद बेकार नहीं जाता। हर वस्तु का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग किया जाता है और उसे जरूरतमंदों तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है।