होम लोन लेने वाले की मृत्यु के बाद क्या परिवार पर आता है कर्ज का बोझ?

होम लोन लेने वाले व्यक्ति के निधन के बाद लोन अपने आप खत्म नहीं होता है। यदि लोन का बीमा कराया गया है, तो बीमा की शर्तों के मुताबिक बाकी रकम का भुगतान किया जा सकता है। ऐसा न होने पर बैंक गिरवी रखी गई संपत्ति बेचकर अपना पैसा वसूल सकता है। अगर पत्नी या बच्चे लोन में सह-आवेदक नहीं हैं, तो केवल कानूनी वारिस होने के नाते उन पर कर्ज चुकाने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं होती है।

by shortkt.com
कल