होम और कार लोन महंगे होने के आसार, RBI गवर्नर ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दिए संकेत

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने फिलहाल ब्याज दरों को लेकर 'प्रतीक्षा करो और देखो' की नीति अपनाई है। 5 अगस्त को हुई एमपीसी बैठक के जारी मिनट्स के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि दरों में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले महंगाई के आंकड़ों को और बारीकी से समझना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि अगर खाने-पीने की चीजों, ईंधन और अन्य खर्चों की वजह से महंगाई का दबाव बढ़ता है, तो भविष्य में नीतिगत दरों में इजाफा किया जा सकता है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
होम और कार लोन महंगे होने के आसार, RBI गवर्नर ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के दिए संकेत | ShortKT