हैदराबाद: 9वीं पास टैक्सी ड्राइवर को फाउंडर ने बनाया कंपनी का बड़ा अधिकारी

हैदराबाद स्थित एक टेक फर्म के संस्थापक श्रवंत गजुला ने लिंक्डइन के जरिए साझा किया कि एक दशक पहले उन्होंने एक ऐसे टैक्सी ड्राइवर को अपनी कंपनी में पहली नियुक्ति दी थी, जो केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा था और जिसे अंग्रेजी नहीं आती थी। गजुला ने कहा, "मैंने उसमें मेहनत और ईमानदारी देखी। मैंने उसे अंग्रेजी सीखने की क्लास दिलाई और काम की ट्रेनिंग दी। आज वह हमारी कंपनी के प्रोक्योरमेंट विभाग का हेड है और पूरे देश में ऑपरेशंस संभालता है।"

by shortkt.com
5 घंटे पहले
हैदराबाद: 9वीं पास टैक्सी ड्राइवर को फाउंडर ने बनाया कंपनी का बड़ा अधिकारी | ShortKT