हैदराबाद: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत का सीसीटीवी से हुआ खुलासा, मंदिर से मूर्ति लेकर तालाब में कूदी
हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर तेजस्विनी की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। कुछ दिन पहले उनका शव एक तालाब से बरामद हुआ था। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि महिला बिना कपड़ों के मंदिर पहुंची थी। वहां से वह देवी की प्रतिमा लेकर तालाब की तरफ गई। हालांकि, सीसीटीवी में उनके पानी में कूदने का दृश्य कैद नहीं हो पाया है।