हिमाचल: 77 वर्षीय डॉक्टर ने ₹100 करोड़ की संपत्ति सरकार को सौंपी, सीएम ने की सराहना
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के एक 77-वर्षीय डॉक्टर ने अपनी और अपनी स्वर्गीय पत्नी कृष्णा कंवर की लगभग ₹100 करोड़ की पूरी संपत्ति राज्य सरकार को दान कर दी है। डॉक्टर का उद्देश्य है कि इस धन का इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं में जरूरतमंदों की मदद के लिए हो। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल के रूप में याद रखा जाएगा।