हिमाचल: 150 स्कूलों में शिक्षकों का टोटा, 3500 स्कूलों में सिर्फ एक टीचर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य के करीब 150 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। इसके अलावा, 3,500 स्कूलों में केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। ठाकुर ने यह आंकड़े बीजेपी विधायक रीना कश्यप द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों की कमी का मामला उठाए जाने पर सदन में पेश किए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
हिमाचल: 150 स्कूलों में शिक्षकों का टोटा, 3500 स्कूलों में सिर्फ एक टीचर | ShortKT