हिमाचल: सेल्फी लेते वक्त फिसला पैर, झाड़ियों में अटकी किशोरी की बची जान

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक 17 साल की लड़की सेल्फी लेने के दौरान अपना संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। गनीमत रही कि वह झाड़ियों में फंस गई, जिससे वह पास बह रही उफनती व्यास नदी में गिरने से बच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम लड़की को रस्सी के सहारे सुरक्षित ऊपर खींचती नजर आ रही है। इस हादसे में किशोरी के चेहरे और पैरों पर चोटें आई हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
हिमाचल: सेल्फी लेते वक्त फिसला पैर, झाड़ियों में अटकी किशोरी की बची जान | ShortKT