हिमाचल: चंबा में घर पर गिरा 10 टन का विशाल पत्थर, छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सरोल गांव की अपर घोलटी में मंगलवार देर रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच एक बड़ा भूस्खलन हुआ। इस दौरान 100 क्विंटल से अधिक वजनी एक भारी-भरकम पत्थर रविंदर कुमार के मकान पर जा गिरा। 10 टन वजन के इस पत्थर की चपेट में आने से पक्के घर का लेंटर पूरी तरह से टूट गया।