हिमांशी खुराना के दावों पर आसिम रियाज़ का पलटवार, पूछा- ब्रेकअप के बाद फिर साथ क्यों आना चाहती थीं?
अभिनेत्री हिमांशी खुराना के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सोचने लगी थी कि मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा', उनके पूर्व प्रेमी और अभिनेता आसिम रियाज़ ने प्रतिक्रिया दी है। आसिम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया। इसके अलावा, हिमांशी द्वारा खराब रिश्ते के कारण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के दावों पर आसिम ने सवाल उठाया कि अगर स्थिति इतनी गंभीर थी, तो वह तीन महीने बाद दोबारा उनके साथ रिश्ते में वापस क्यों आना चाहती थीं।