हिजाब मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भड़के ओवैसी, कहा- इस्लाम पर है यह हमला
एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस निर्णय पर नाराजगी जताई है, जिसमें स्कूल में हिजाब पहनने की मांग करने वाली एक मुस्लिम छात्रा की याचिका को ठुकरा दिया गया था। ओवैसी ने कहा, "मैं हाईकोर्ट के इस आदेश से इत्तेफाक नहीं रखता। इस्लाम में क्या अनिवार्य है, यह तय करने का अधिकार आपको किसने दिया? यह सीधे तौर पर इस्लाम पर प्रहार है।"