हार्दिक पांड्या संग नाम जुड़ने पर भड़कीं अमीषा पटेल, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अभिनेत्री अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें अमीषा उनके कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने उनके बीच अफेयर होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमीषा ने कहा, "वाकई मेरा हाथ रखने का अंदाज कितना रोमांटिक था... मैं तुम्हें तो नहीं जानती, लेकिन यह पक्का है कि तुम्हारी कोई महिला मित्र नहीं है।"