हापुड़: पानी समझकर तेजाब पीने से युवती की हालत गंभीर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शुक्रवार की शाम एक ज्वेलरी शॉप पर पहुंची युवती ने गलती से तेजाब पी लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। खबरों के अनुसार, युवती को प्यास लगी थी और उसने दुकानदार से पानी मांगा। दुकानदार ने पास की ही एक दुकान से बोतल मंगवाई, लेकिन उसमें पानी की जगह तेजाब था। फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।