हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की आरोपी लोला गिरफ्तार, उम्र कम दिखाने के लिए करवाई थी सर्जरी
लखनऊ में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट के मामले में वांछित उज़्बेकिस्तान की नागरिक लोला कयूमोवा को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने पकड़ लिया है। पुलिस पिछले एक साल से उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पिछले वर्ष पुलिस ने खुलासा किया था कि 49 साल की लोला ने खुद को 29 साल का दिखाने के लिए अपने चेहरे, होंठों, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट्स की सर्जरी करवाई थी।