हल्दिया रिफाइनरी में पाइपलाइन में आग, 15 कर्मचारी झुलसे

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक रिफाइनरी में मंगलवार को नेफ्था पाइपलाइन में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 15 कर्मचारी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग तड़के करीब 4 बजे लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

by shortkt.com
कल
हल्दिया रिफाइनरी में पाइपलाइन में आग, 15 कर्मचारी झुलसे | ShortKT