हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स माफ, ₹30 लाख तक की EV पर मिलेगी पूरी छूट
हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए मोटर व्हीकल टैक्स में बड़ी राहत दी है। अब ₹30 लाख तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4-व्हीलर पर 100% टैक्स छूट दी जाएगी। वहीं, ₹30 लाख से अधिक महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 50% की छूट मिलेगी। इससे पहले यह छूट केवल 20% थी। इसके अलावा, अगर महिलाएं अपने नाम पर ₹20 लाख तक का नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहन खरीदती हैं, तो उन्हें 1% की अतिरिक्त टैक्स रियायत दी जाएगी।