हरियाणा के संतलाल की अनोखी कहानी: गर्मी में ओढ़ते हैं कंबल, सर्दियों में बर्फ पर बिताते हैं वक्त
महेंद्रगढ़, हरियाणा के रहने वाले संतलाल का कहना है कि उन्हें मौसम के विपरीत अहसास होता है, यानी गर्मियों में उन्हें ठंड और सर्दियों में गर्मी महसूस होती है। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे भीषण गर्मी में भी कंबल लपेटे और आग तापते हुए दिखाई दे रहे हैं। संतलाल के मुताबिक, वे कड़ाके की ठंड में बर्फ वाले पानी से स्नान करते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आए डॉक्टरों ने भी उनकी जांच की थी, लेकिन उन्हें उनके शरीर में किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं मिली।