हरिद्वार में 'भंडारा किंग' रमाशंकर गुप्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन
सोशल मीडिया पर 'भंडारा करा दो बाबूजी, 100 में 5 और 200 में 11 बाबा खाएंगे' जैसे डायलॉग से मशहूर हुए रमाशंकर गुप्ता की हरिद्वार में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है। 'भंडारा किंग' के नाम से पहचाने जाने वाले रमाशंकर का शव हर की पैड़ी इलाके के एक पब्लिक टॉयलेट से मिला है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी थे।