हरिद्वार: कांवड़ मेले के बीच अचानक धंसी सड़क, महिला गड्ढे में गिरी; वीडियो वायरल
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क धंसने का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही एक महिला का पैर सड़क पर पड़ा, वह अचानक नीचे धंस गई और महिला उसमें गिर गई। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने फुटेज में महिला को फौरन बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बाद कांवड़ मेले के लिए प्रशासन के इंतजामों पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है।