'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने प्रेमानंद महाराज से ली थी सलाह, मिली थी यह नसीहत
फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माण के दौरान निर्माता अनुप्रिया नागर और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की थी। जब उन्होंने महाराज से पूछा कि क्या इसे धार्मिक सेवा माना जा सकता है, तो प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया, "महापुरुषों और संतों के जीवन को पर्दे पर उतारते समय बहुत अधिक सावधानी और मर्यादा बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसे दृश्यों को न दिखाएं जो उनके वास्तविक व्यक्तित्व और आचरण से अलग हों, अन्यथा यह एक अपराध माना जाएगा।"