हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने आर्म्स लाइसेंस और उससे जुड़ी सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी साझा की है। पुलिस के अनुसार, जो लोग हथियार का लाइसेंस लेना चाहते हैं, वे 'सिटिजन लाइसेंसिंग यूनिट' की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए शर्त यह है कि आवेदक भारत का नागरिक हो, उसकी उम्र कम से कम 21 साल हो और उसके पास लाइसेंस लेने का कोई ठोस कारण होना चाहिए।