हथिनी कुंड बैराज: स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग में हादसा, यमुना में बहे 2 जवान
हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज पर मंगलवार शाम स्पेशल फोर्स के जवानों का ट्रेनिंग सेशन चल रहा था। इस दौरान हेलिकॉप्टर से यमुना नदी में उतरने के बाद जवानों की मोटर बोट अचानक खराब होकर बंद हो गई। नदी के तेज़ बहाव में बोट बहने लगी और सभी जवान पानी में गिर गए। हादसे में 3 जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 जवान अभी भी लापता हैं।