हत्या के बाद फरार आरोपी ने ट्रेन में दातून बेचकर जुटाए ₹17000, गोवा में रशियन महिला के साथ बिताया वक्त
कानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित सोहेल खान को धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि फरार रहने के दौरान वह देश के कई हिस्सों में घूमता रहा। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करता था और अपना खर्च चलाने के लिए दातून बेचता था, जिससे उसने ₹17000 की कमाई की। गोवा पहुंचने पर उसकी मुलाकात एक रशियन युवती से हुई, जिसके साथ उसने समुद्र तटों पर समय बिताया।