हड्डियों का पुराना दर्द और सूजन हो सकते हैं किसी बड़ी बीमारी के लक्षण
दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर संस्थान के डॉक्टर हिमांशु रोहेला का कहना है कि यदि हड्डियों में दर्द बना रहता है, ठीक होने के बाद भी बार-बार उभरता है या वहां सूजन दिखाई देती है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि ऐसा कम ही होता है, लेकिन हड्डियों का निरंतर दर्द किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकता है। इसमें बोन सार्कोमा या ऐसा कैंसर शामिल हो सकता है जो शरीर के अन्य अंगों से हड्डियों तक फैल गया हो।