हजारीबाग: संदिग्ध मौत मामले में पत्नी पर हत्या का आरोप
झारखंड के हजारीबाग स्थित बोंगा गांव में 40 साल के एक व्यक्ति की रहस्यमयी तरीके से जान चली गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव के चेहरे और गले पर नाखून के निशान देखे गए हैं। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।