स्विगी में भारतीय निवेशकों का दबदबा, हिस्सेदारी 50% के पार; शेयर में 6% की तेजी

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, स्विगी में विदेशी निवेश (FDI, FPI और अन्य अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश) घटकर 49.76% रह गया है। इसके साथ ही कंपनी में भारतीय निवेशकों की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 50.24% हो गई है। इस अपडेट के बाद मंगलवार को स्विगी के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई और ये 6.64% चढ़कर ₹264.85 के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 32.21% की गिरावट दर्ज की गई है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
स्विगी में भारतीय निवेशकों का दबदबा, हिस्सेदारी 50% के पार; शेयर में 6% की तेजी | ShortKT