स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। H1N1 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, इमरान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वजह से वह बेंगलुरु में होने वाले अपने निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। बता दें कि इमरान इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की कामयाबी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी | ShortKT