स्वरा भास्कर के 'जौहर' वाले बयान पर अवध ओझा का पलटवार, दी इतिहास पढ़ने की नसीहत
शिक्षक अवध ओझा ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की है जिसमें उन्होंने जौहर को 'कायरता' करार दिया था। ओझा ने उन्हें इतिहास का अध्ययन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "हमारी एक बहन हैं स्वरा भास्कर जी... उन्होंने कहा कि राजपूतानियां कायर थीं।" इसके बाद उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "बहन जी, जो मौत पर विजय पा लेता है, वह ईश्वर के समान हो जाता है... अपने ज्ञान को दुरुस्त कीजिए।"