स्वरा भास्कर के जौहर वाले कमेंट पर 'पद्मावत' के लेखक प्रकाश कपाड़िया का जवाब
फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए जौहर के दृश्य को स्वरा भास्कर द्वारा 'कायरता' कहे जाने के बाद उठे विवाद पर फिल्म के लेखक प्रकाश कपाड़िया ने अपनी बात रखी है। प्रकाश ने कहा कि फिल्म में जो दर्शाया गया है, वह उस दौर की हकीकत थी जिसे अब बदला नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि हर व्यक्ति का फिल्म को देखने और समझने का नजरिया अलग होता है।