स्वरा भास्कर के जौहर पर दिए बयान से नाराज हुए धीरेंद्र शास्त्री, कहा- यह कायरता नहीं वीरता है
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर की उस टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की है जिसमें उन्होंने जौहर को 'कायरता' कहा था। शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि साहस का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी संस्कृति और आस्था के खिलाफ हैं, वे जौहर के महत्व को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग रिश्तों की मर्यादा नहीं समझते, वे जौहर जैसी महान परंपरा के बारे में क्या राय देंगे।