स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भेजने वाली युवती को मिली धमकियां, सोशल मीडिया पर साझा किए सबूत
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने वाली युवती ने X पर कुछ स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए हैं। उसने लिखा, 'मुझे लगातार अभद्र भाषा और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी कुछ लोग मेरे दावों को गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।' इन स्क्रीनशॉट्स में युवती के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और उनमें कई तरह की गालियां भी देखी जा सकती हैं।