स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से ही झंडा फहराने की शुरुआत किसने की थी?
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हर साल लाल किले से तिरंगा फहराने की प्रथा की शुरुआत की थी। उनके बाद से देश के सभी प्रधानमंत्रियों ने इस परंपरा को कायम रखा है। हालांकि, देश को आजादी मिलने के ठीक बाद दिल्ली के प्रिंसेस पार्क (इंडिया गेट के पास) में पहली बार ब्रिटिश झंडे को हटाकर तिरंगा फहराया गया था।