स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर चस्पा
15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हाई अलर्ट घोषित किया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर 19 वांछित आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। साथ ही, इन आतंकियों की जानकारी देने वाले व्यक्तियों को इनाम देने की भी घोषणा की गई है।