स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आतंकी खतरों को लेकर हाई अलर्ट

15 अगस्त के जश्न से पूर्व दिल्ली में संभावित विरोध प्रदर्शनों और पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूहों व खालिस्तानी तत्वों से जुड़े खतरों के चलते हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के लगभग 12 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अन्य सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आतंकी खतरों को लेकर हाई अलर्ट | ShortKT