स्वतंत्रता दिवस के चलते 9 अगस्त से दिल्ली मेट्रो में बढ़ेगी सुरक्षा, DMRC ने जारी की एडवाइजरी
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच DMRC ने 9 से 16 अगस्त तक मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, इस अवधि में CISF यात्रियों की सघन तलाशी लेगी। सुरक्षा जांच के कारण पीक आवर्स के दौरान स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।