स्मृति मांधना बनीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज
भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मांधना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व ऑलराउंडर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम पाया। मांधना ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप-2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। अब उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 10,756 रन दर्ज हो गए हैं।