स्पेस-X ने लॉन्च किया दुनिया का पहला व्यावसायिक परमाणु उपग्रह
स्पेस-X ने मंगलवार को विश्व के पहले व्यावसायिक रूप से तैयार परमाणु ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा। इस उपग्रह का नाम बीओएचआर (बेटावोल्टाइक ऑर्बिटल हाई-रिलायबिलिटी) है, जिसे सिटी लैब्स द्वारा तैयार किया गया है और इसे स्पेस-X के फाल्कन-9 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष के वातावरण में पहली बार सिटी लैब्स की नैनोट्रिटियम बेटावोल्टाइक माइक्रोपावर तकनीक का परीक्षण करना है।