स्पेन में सालगिरह मनाने गए जोड़े को Airbnb के बेडरूम में मिला गुप्त कैमरा
मैड्रिड, स्पेन में एक ब्रिटिश दंपत्ति को अपना Airbnb आवास बीच में ही छोड़कर निकलना पड़ा, क्योंकि उन्हें बेडरूम में बिस्तर की ओर इशारा करता हुआ एक छिपा हुआ कैमरा मिला। अपनी शादी की सालगिरह मनाने स्पेन पहुंचे 87 वर्षीय रेमंड नन और 62 वर्षीय डोना उस कमरे में एक रात बिता भी चुके थे, जब उन्हें इस कैमरे के बारे में पता चला। इसके बाद, कपल ने वहां से दो घंटे की दूरी पर एक दूसरा अपार्टमेंट किराए पर लिया।