स्पेनिश स्टार लमीन यमाल के नाम के पीछे की कहानी और उसका अर्थ
स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी लमीन यमाल का नाम दो अलग-अलग शब्दों से मिलकर बना है। साल 2007 में जब उनका जन्म हुआ, तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। उनके माता-पिता ने अपने बेटे का नाम उन दो करीबी लोगों के सम्मान में रखा, जिन्होंने उस मुश्किल दौर में उनकी सहायता की थी। अरबी भाषा के अनुसार, 'लमीन' का अर्थ 'विश्वसनीय' होता है, जबकि 'यमाल' शब्द का मतलब 'सुंदरता' से है।